Home छत्तीसगढ़ पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने 10 पुलिस...

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने 10 पुलिस पेट्रोलिंग वाहनो कों हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : पुलिस महकमा रायपुर से सरगुजा पुलिस को क्षेत्र गस्त एवं क़ानून व्यवस्था चुस्त रखने 10 नये बोलेरो वाहन दिये गये हैं। ये वाहन
क़ानून व्यवस्था ड्यूटी एवं पेट्रोलिंग वाहनों मे अधिग्रहित वाहनों की जगह नये सरकारी वाहन उपयोग किये जाएंगे। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने प्रदत्त वाहनों का निरीक्षण करते हुए ट्रेंड ड्राइवर पदस्थ करने के निर्देश दिये हैं। समय समय पर वाहनों की समुचित देखरेख किये जाने हेतु थाना/चौकी प्रभारियों कों निर्देशित किया गया है पुलिस मुख्यालय रायपुर से सरगुजा पुलिस कों 10 नई बोलेरो पुलिस पेट्रोलिंग वाहने प्राप्त हुई हैं।, इसी क्रम मे आज 22 अगस्त को पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा रक्षित केंद्र अंबिकापुर में इन पेट्रोलिंग वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत ये वाहन सरगुजा जिले को आबंटित किए गए है, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा वाहनों का निरीक्षण कर वाहनों मे ट्रेंड ड्राइवर पदस्थ करने के निर्देश दिया गये, थाना/चौकी प्रभारियों को वाहनों कों सौंपते हुए थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत में कानून व्यवस्था सुचारू रखने के भी निर्देश दिए गये हैं उपरोक्त वाहन क़ानून व्यवस्था ड्यूटी एवं पेट्रोलिंग वाहनों मे अधिग्रहित वाहनों की जगह उपयोग किये जाएंगे, इस दौरान थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित वाहन चालकों कों समय समय पर वाहनों की समुचित देखरेख किये जाने कहां गया साथ ही नयी वाहनों के लिए बधाई और शुभकामनाये प्रदान कर वाहनों कों रवाना किया गया।

पेट्रोलिंग वाहनों कों रवाना करने के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल (भा.पु.से.) रक्षित निरीक्षक अंबिकापुर तृप्ति सिंह राजपूत, थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, यातायात प्रभारी उप निरीक्षक विजय केवर्त, थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, थाना प्रभारी लुन्ड्रा उप निरीक्षक आर. एन. पटेल, सायबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा,वाहन शाखा प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सत्यनारायण यादव सहित पुलिस अधिकारी कर्मचारी सक्रिय रहे।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here