Home आस्था गणेश चतुर्थी पर रेलवे बनाएगा नया रिकॉर्ड, देशभर में चलाएगा 380 गणपति...

गणेश चतुर्थी पर रेलवे बनाएगा नया रिकॉर्ड, देशभर में चलाएगा 380 गणपति स्पेशल ट्रेन….

0

23 अगस्त 2025:- भारतीय रेलवे ने आगामी त्योहारी सीजन के दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों की यात्रा सुगम बनाने की तैयारी कर ली है. रेलवे ने 2025 के लिए 380 गणपति स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. जो अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा. गणपति के मौके पर भारत के इतिहास में इंडियन रेलवे ने अभी तक इतनी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान नहीं किया था. वैसे हाल के वर्षों में रेलवे ने त्याहारों को देखते हुए ट्रेन सर्विस की संख्या में लगातार इजाफा किया है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर रेलवे की ओर से किस तरह का ऐलान किया गया है.

गणपति पर चलेंगी रिकॉर्ड ट्रेनें:- गणपति के त्योहार को देखते हुए रेलवे की ओर से रिकॉर्ड ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. इस बार रेलवे रिकॉर्ड 380 गणपति स्पेशल ट्रेनें रन करेगा. इससे पहले आज तक कभी भी इतनी ट्रेनों का ऐलान नहीं हुआ है. वैसे बीते कुछ सालों में इन स्पेशल ट्रेनों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है. साल 2023 में रेलवे ने 305 ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया था, जिसे साल 2024 में बढ़ाकर 358 कर दिया गया. अब 2025 में रिकॉर्ड तोड़ 380 फेरे हो गए हैं. इसका मतलब है कि इस गणपति के मौके पर पिछले सालों के मुकाबले में ज्यादा यात्रियों के आने का अनुमान है.

कहां चेक करें शेड्यूल:- गणपति पूजा समारोह 27 अगस्त से 6 सितंबर, 2025 तक आयोजित किया जाएगा. मांग में अपेक्षित वृद्धि को पूरा करने के लिए, 11 अगस्त, 2025 से विशेष ट्रेनें चलनी शुरू हो गई हैं, और त्योहार के करीब आने पर इनकी फ्रिक्वेंसी बढ़ाई जाएगी. यात्री आईआरसीटीसी वेबसाइट, रेलवन ऐप और पीआरएस काउंटर्स के माध्यम से गणपति स्पेशल ट्रेनों का डिटेल्ड शेड्यूल देख सकते हैं. भारतीय रेलवे ने कहा कि वह सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, खासकर तब जब त्योहारों के दौरान यात्रियों की मांग चरम पर होती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here