Home छत्तीसगढ़ अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत मर्ग...

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस 

0

 

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा :बीते 22 अगस्त दिन शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 130 अम्बिकापुर बिलासपुर मुख्य मार्ग में स्थित ग्राम जेजगा मोड़ के पास रात तकरीबन 8 बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरा सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसका इलाज जारी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विकास कुमार वल्द धूपन सिंह उम्र 18 वर्ष साकिन ग्राम जेजगा डोकन नारा अपने साथी विजयेंद्र पैकरा के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 डीबी 2894 में लखनपुर से ग्राम जेजगा अपने घर वापस लौट रहे थे तभी सड़क में जेजगा मोड़ के पास सामने उदयपुर की ओर से आ रही अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को जबरदस्त ठोकर मार दिया जिससे युवक विकास कुमार पैकरा की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा दूसरा युवक घायल हो गया।

सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंच मौका-मुआयना करते हुए मकतुल युवक के शव को कब्जे में लेकर लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रखवाया। 23 अगस्त दिन दिन शनिवार को मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है दूसरे घायल युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की तहकीकात करने जुटी है। घटना के बाद से परिवार वालों में शोक का माहौल व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here