संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : कलेक्टर अबिनास मिश्रा के मेचका दौरे के बाद मुचकुन्द ऋषि व सोन्ढूर डैम को पर्यटन से जोडने विशेष पहल की गई जिसके आदेशानुसार नये नये समिती गठन का निर्णय लिया गया जहा समिति गठन करने रविवार को मुचकुन्द ऋषि पर्यटन सहकारी समिति मर्यादित मेचका के गठन व पंजीयन संबंध मे नेमीचंद देव सहकारी समिति विकास खंड नगरी के द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया व ग्रामीणो को जल्द ही समिती गठन कर पर्यटन से जोडने व ग्राम के युवाओ को रोजगार संबंध मे भी जानकारी दी गई इस अवसर पर बारहपाली ट्रस्ट के सदस्य व बडी संख्या मे चार ग्राम पंचायत के ग्रामीण उपस्थित थे



