नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान किया है। भारत द्वारा रूस से तेल खरीदे जाने के कारण अमेरिका ने भारत पर ये शुल्क लगाया। इस बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की प्रतिक्रिया सामने आई है।
दरअसल, इस मसले पर जेडी वेंस ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस को यूक्रेन पर हमला रोकने के लिए आक्रामक आर्थिक दबाव का रुख किया है। इसी वजह से भारत पर भी टैरिफ लगाया गया है।
‘युद्ध रुकवाने का केवल एक ही तरीका’बता दें कि एनबीसी न्यूज के एक कार्यक्रम में बात करते हुए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिका द्वारा उठाए जा रहे इन कदमों का उद्दश्य रूसी की तेल अर्थव्यवस्था से होने वाली कमाई को कम करना है। उन्होंने कहा इससे रूस कमजोर पड़ेगा और युद्ध रोकने में मदद मिलने की संभावना है।
जेडी वेंस ने यह भी कहा कि हाल के दिनों में रूसी राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात सार्थक रही है। हालांकि, उन्होंने माना कि इस मुलाकात के बाद दोनों के बीच कुछ अड़चने भी पैदा हुई हैं। इसके बावजूद भी अमेरिका रूस -यूक्रेन युद्ध को समाप्त कराने में मध्यस्थ की भूमिका निभा सकता है।
वहीं, चीन जो रूस से सबसे ज्यादा तेल खरीदता है, उसको लेकर कोई आपत्ति नहीं जताई है। हालांकि, भारत ने पहले ही कहा कि वह ऊर्जा की खरीद राष्ट्रीय हित और बाजार की स्थितियों के हिसाब से करता रहेगा।



