
एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा : एनएमडीसी किरंदुल परियोजना ने ग्राम पिनाबचेली में नकुलनार रोड पर “मां के नाम 2.0” अभियान के तहत वन रेंज कार्यालय के सहयोग से एक विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन किरंदुल परियोजना प्रमुख श्री रवींद्र नारायण और प्रेरणा महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती नमिता नारायण ने पौधरोपण के साथ किया। इस अभियान के तहत एनएमडीसी कर्मचारियों और उनके परिजनों द्वारा 10,000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिन्हें वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया है।
यह पहल पर्यावरण संरक्षण, मातृ सम्मान और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण जागरूकता फैलाने का एक सशक्त प्रयास है। कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र बचेली के रेंज अधिकारी आशुतोष मांडवा, मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन) के.पी. सिंह, महाप्रबंधक (खनन) एस.के. कोचर, एमएमडब्ल्यू यूनियन के अध्यक्ष विनोद कश्यप, सचिव ए.के. सिंह, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के.एल. नागवेणी, उप महाप्रबंधक (पर्यावरण) श्री अवनीश शर्मा, विभिन्न विभागों के प्रमुख, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।



