
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : माता पिता की पूजा अर्चना के बाद अब क्षेत्र के आकर्षक पंडालों में पुत्र विध्नहरता श्री गणेश देवी रिद्धि सिद्धि की प्रतिमा रख श्रद्धालुओं द्वारा समर्पण भाव से पूजा अर्चना की जा रही है।
गणेशोत्सव मनाये जाने की प्रक्रिया 27 अगस्त दिन बुधवार से शुरू हो गई है। जो अनंत चतुर्दशी तक जारी रहेगा। बात की जाये नगर लखनपुर की तो तकरीबन सभी वार्डों के पूजा पंडालों में भगवान गणेश रिद्धि सिद्धि की मूर्ति रख पूजा की जा रही है। युवा वर्ग में ख़ासा उत्साह देखा जा रहा है नगर लखनपुर में बस स्टैंड,भवानी मंदिर, बाजार पारा,भूईया पारा, साप्ताहिक बाजार जूना लखनपुर दाऊ साहब झिनपुरी पारा शिवपुर एवं नीजी घरों में भक्तों ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा रख पूजा अनुष्ठान करने आरंभ कर दिया है। आसपास के गांवों में भी गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा सब तरफ गणेशोत्सव की धूम मची हुई है। सारा आलम श्री गणेश के भक्ति में डूबा हुआ है।नौ दस दिनों तक जारी रहेगा। लिहाजा खूबसूरत तरीके से सजाये गये पंडालों में विशाल आकर्षक मूर्तियां विराजित है नित्य प्रति पूजा की जा रही है। गणेश पूजा से क्षेत्र में भक्ति का वातावरण बना हुआ है। ।



