
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : सरगुजा के माटी पुत्र केबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रथम सरगुजा आगमन पर पार्टी कार्यकर्ता समर्थकों ने भव्य एतिहासिक स्वागत किया। स्वागत समारोह में ग्रामीणों की अपार भीड़ लगी रही। अग्रवाल का जगह जगह स्वागत किया गया । स्वागत का सिलसिला सरगुजा के सरहदी ग्राम तारा से शुरू हुई डांडगांव , उदयपुर नवापारा चौक ,कुंवरपुर जय दूर्गा राइस मिल के सामने केबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल का स्वागत ढोल नगाड़े के साथ आतिशबाजी, करते हुए गर्मजोशी के साथ किया गया। आमो-खास सभी ने फूल माला पहनाकर अपने मंत्री का स्वागत किया ।
मंत्री अग्रवाल के गृह नगर लखनपुर में अब्दुल कलाम चौक से मंत्री अपने निवास तक पैदल चलकर पहुंचे। उनके निवास पर स्वागत करने वाले क्षेत्र वासियों का जन सैलाव उमड़ पड़ा। अपने स्वागत कर्ता जनता की असीम स्नेह और अपनापन को देखते हुए अग्रवाल ने उपस्थित जनता का अभिवादन करते हुये। कहा – क्षेत्र के मैनपाट तातापानी, रामगढ़, देवगढ़, महेशपुर, डीपाडीह सहित जितने भी पर्यटन स्थल है उन एतिहासिक दर्शनीय स्थलों पर तेजी से विकास कार्य किया जायेगा ।
इस मौके पर राजेंद्र जायसवाल ने खुशी का इजहार करते हुए मंत्री राजेश अग्रवाल को तराजू में लड्डू से तौला मंत्री अग्रवाल पदयात्रा करते दैनिक गुदड़ी बाजार स्थित हनुमान मंदिर मां करमा चौक पहुंच दर्शन पूजन किया। प्रोटोकॉल के मुताबिक केबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल अंबिकापुर के लिए रवाना हुये। इस दौरान अम्बिकापुर बिलासपुर मुख्य मार्ग में लखनपुर जनपद क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों में लोगों की बेशुमार भीड़ ने मंत्री राजेश अग्रवाल का ढोल नगाड़े के साथ लड्डू में तौल कर भव्य स्वागत किया।
इस स्वागत समारोह में जिला पंचायत सभापति विजय अग्रवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल. विधायक प्रतिनिधि रवि अग्रवाल राकेश अग्रवाल.हरविंद अग्रवाल सुनील अग्रवाल सुरेश साहू मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी अमित बारी विक्रम सिंह सौरभ अग्रवाल राहुल अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, राकेश साहू महेश्वर राजवाड़े, लक्ष्मण साहू सतनारायण साहू, यतेंद्र पांडेय आलोक गुप्ता, कामेश्वर राजवाड़े , महमूद खान, परमेश्वर प्रजापति, राजेंद्र गुप्ता तबरेज खान ,बंटी बारी सहदूल खान, भाजपा के अन्य जमीनी कार्यकर्त्ता ग्रामीण इलाकों से आये जनता जनार्दन प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे शामिल रहे।



