Mumbai:- एक्टर वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के मेकर्स ने शुक्रवार को टीजर रिलीज कर दिया है, जिसमें कॉमेडी और रोमांस का शानदार तड़का देखने को मिल रहा है. धर्मा प्रोडक्शन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीजर रिलीज किया और कैप्शन में लिखा, “चार लोग, दो दिल तोड़ने वाले, एक शादी. फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का टीजर रिलीज हो गया है. यह 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.”
1 मिनट के टीजर की शुरुआत वरुण धवन के मस्ती भरे अंदाज से होती है, जहां वह बाहुबली अवतार में नजर आते हैं. वरुण मजेदार अंदाज में पूछते हैं, “मैं बाहुबली लग रहा हूं ना?” जवाब में एक किरदार कहता है, “रणवीर सिंह की धोती में प्रभास का पौधा लग रहा है!” इसके बाद पुराना बॉलीवुड गाना ‘तुझे लागे ना नजरियां’ की धुन बजती है, और रोहित सराफ स्टाइल में हेलिकॉप्टर से उतरते हैं.
टीजर में दिखी जान्हवी की झलक:- टीजर में जान्हवी कपूर और अन्य किरदारों की झलक भी दिखाई गई है, जो कहानी में ट्विस्ट लाते हैं. वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी स्क्रीन पर दिखती है और टीजर का अंत होता है.



