Home छत्तीसगढ़ जनपद सदस्य तरुण पाटले ने किया निरीक्षण, बच्चों की समस्याओं को लेकर...

जनपद सदस्य तरुण पाटले ने किया निरीक्षण, बच्चों की समस्याओं को लेकर दिया आश्वासन

0

मुंगेली :  जनपद सदस्य तरुण पाटले ने अपने क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शासकीय हाई स्कूल फंदवानी का निरीक्षण कर बच्चों से पढ़ाई की स्थिति और शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बच्चों ने उन्हें अवगत कराया कि विद्यालय में संस्कृत विषय के लिए शिक्षक की नियुक्ति नहीं है, जिसके कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस पर पाटले ने संबंधित विभाग को शीघ्र शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए पहल करने का भरोसा दिलाया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंधन और ग्रामीणों ने विद्यालय भवन की मरम्मत की मांग भी रखी। जनपद सदस्य ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए कहा कि स्कूल की मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिल सके।

इसी क्रम में उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र फंदवानी का भी निरीक्षण किया। यहां की स्थिति और भी चिंताजनक पाई गई। बताया गया कि आंगनबाड़ी भवन सन 2000 में निर्मित हुआ था, जो अब जर्जर हो चुका है। छत और दीवारों में दरारें आ चुकी हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर हमेशा खतरा बना रहता है। ग्रामीणों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भवन की जर्जर हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए नया भवन स्वीकृत करने की मांग रखी। स्थिति को देखते हुए जनपद सदस्य तरुण पाटले ने आंगनबाड़ी भवन की मरम्मत और नए भवन की स्वीकृति के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी।निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने तरुण पाटले की तत्परता की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनकी पहल से क्षेत्र की शिक्षा और आंगनबाड़ी व्यवस्था में सुधार होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here