मुंगेली : छोटे देवांगन समाज भवन देवांगन मोहल्ला विवेकानंद वार्ड में गणेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया जा रहा है। सामाजिक भवन में भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और समाज की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की गई। गणेश चतुर्थी कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में देवांगन समाज के अध्यक्ष आनंद देवांगन अधिवक्ता, हीरालाल वार्ड पार्षद निमेश देवांगन, बशीर खा वार्ड पार्षद रामकिशोर देवांगन एवं पार्षद विजय बंजारे विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही समाज के सक्रिय सदस्य दुर्गेश देवांगन, विष्णु देवांगन, जगदीश देवांगन, हीरालाल देवांगन, रानी देवांगन सहित गणेश उत्सव समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।
पूजा-अर्चना के पश्चात उपस्थित सभी लोगों को प्रसाद एवं मिष्ठान का वितरण किया गया, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और भी बढ़ गया। देवांगन समाज अध्यक्ष आनंद देवांगन ने बताया कि भगवान गणेश सभी के दुख बाधाओ को हरण करने वाले होते है जिस जगह भी गणपति का वास होता है वह पवित्र माना जाता है वहां सुख ही सुख और खुशहाली में उत्तरोत्तर वृद्धि होती है। सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन ने बताया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि स्थानीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया।



