Home छत्तीसगढ़ गौ-तस्करी और आपराधिक मामलों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने के लिए...

गौ-तस्करी और आपराधिक मामलों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने के लिए भेजा गया जेल…

0

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों और गौ-तस्करी में शामिल आरोपी संगीत मधुकर उर्फ टेटे के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. दुर्ग के कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने आरोपी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की धारा 3(2) के तहत 3 माह के निवारक निरोध का आदेश पारित किया है.

जानकारी के अनुसार, आरोपी टेटे (28 वर्ष), निवासी ग्राम पथर्रा, वार्ड-5 थाना पुरानी भिलाई, पर अब तक 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें ज्यादातर मामले मारपीट और पशु तस्करी से जुड़े हैं. पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने जुलाई 2025 में आरोपी पर NSA की कार्रवाई करने का प्रतिवेदन जिला दंडाधिकारी को भेजा था, जिस पर विचार करते हुए यह आदेश जारी किया गया.

आदेश के अनुसार आरोपी को 28 अगस्त 2025 से केंद्रीय जेल दुर्ग में तीन माह की अवधि के लिए निरुद्ध किया गया है. थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद जेल दाखिल कर दिया.

प्रशासनिक स्तर पर की गई इस सख्त कार्रवाई से इलाके में चर्चा तेज हो गई है और इसे गौ-तस्करी एवं आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की पहल माना जा रहा है.

देखें आदेश की कॉपी:

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here