Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर आ रहे RSS चीफ मोहन भागवत

बिलासपुर आ रहे RSS चीफ मोहन भागवत

0

बिलासपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत शनिवार को छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज न्यायधानी बिलासपुर के प्रवास पर रहेंगे. इस विशेष अवसर पर वह स्व. काशीनाथ गोरे की स्मृति स्मारिका के विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. यह भव्य आयोजन छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) ऑडिटोरियम, बिलासपुर में सम्पन्न होगा. जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव के साथ कई कैबिनेट मंत्री और विधायक शामिल होंगे.

विदेश दौरे से सीएम विष्णुदेव साय आज वापस लौट रहे हैं. दोपहर 2.40 बजे वे रायपुर पहुंचेंगे. सीएम साय 10 दिनों के विदेश दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने जापान और साउथ कोरिया का दौरा किया. यह दौरा निवेश को लेकर आधिकारिक रूप से किया गया था. सीएम के वापस लौटने पर बीजेपी ने स्वागत के लिए खास तैयारियां की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here