Home छत्तीसगढ़ कर्णेश्वर धाम में कामता प्रसाद का हरिकीर्तन हुआ

कर्णेश्वर धाम में कामता प्रसाद का हरिकीर्तन हुआ

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : कर्णेश्वर धाम में प्रसिद्ध कीर्तन कार कामता प्रसाद महराज कुडेरा दादर का हरिकीर्तन हुआ।कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट ने उनका परम्परानुसार स्वागत किया।स्माइल क्लब गणेशोत्सव समिति देऊर पारा के तत्वावधान में आयोजित हरिकीर्तन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बेस,अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने की।विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेन्द्र शुक्ला,सरपंच शारदा ध्रुव,ट्रस्ट उपाध्यक्ष रवि दुबे,जनपद उपाध्यक्ष ह्रदय साहू, ट्रस्ट सचिव भरत निर्मलकर, सह सचिव राम भरोसा साहू,मोहन पुजारी,महेंद्र कौशल,योगेश साहू,सरपंच आत्मा राम ध्रुव, सरपंच नरसिंह मरकाम ,कलम सिंह पवार,हेमन्त पुरी गोश्वामी,देवेन्द्र साहू ,कृष्णा निषाद,कोमलता गोस्वामी ,मानकी नेताम ,डोमार मिश्रा, देवेन्द्र मिश्रा,छबि ठाकुर आदि थे।कार्यक्रम के प्रारंभ में इस्माइल क्लब देऊर पारा द्वारा अतिथिओ का स्वागत सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में भारी भीड़ रही।श्रोता देर रात तक हरि कीर्तन का आनंद लेते रहे।कामता प्रसाद महराज ने अपने हरि कीर्तन के माध्यम से जीवन मे सत्य मार्ग अपनाने की बात कही।उन्होंने अपने भजनों के माध्यम से तारकासुर व गणेश जन्म प्रसंग का बखान किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रकाश बेश ने कहा कि कर्णेश्वर धाम आस्था का प्रमुख केंद्र है यहाँ धार्मिक आयोजनों के माध्यम से जनचेतना लाने का प्रयास सराहनीय है।ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने कहा कि महराज जी के हरि कीर्तन के लिये ट्रस्ट विगत दो वर्षों से प्रयास रत था। स्माईल क्लब को धन्यवाद देते हुये उन्होंने कहा कि महराज जी के हरि कीर्तन जीवन को सदमार्ग में ले जाने सहायक होते है। कार्यकम में इस्माइल क्लब केअध्यक्ष अमनगिरी गोस्वामी संजय गोस्वामी,भरत नेताम,नरेश तिवारी, अनुरुद्ध तिवारी, धनराज साहू,गगन नेताम,उमेश निषाद आदि की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here