Home छत्तीसगढ़ कबीरधाम में करोड़ों रूपये का गांजा पकड़ाया

कबीरधाम में करोड़ों रूपये का गांजा पकड़ाया

0

कबीरधाम : करोड़ों रूपये का गांजा बरामद किया गया है, चिल्फी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आईशार ट्रक क्रमांक PB 02 EJ 3009 के गोपनीय चेम्बर से लगभग 2 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया।

ट्रक में सवार दो व्यक्तियों—(1) ईश्वर सिंह पिता हजारीलाल सिंह, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम जाखोदा, तहसील बहादुरगढ़, जिला झज्जर (हरियाणा) और (2) रामु सिंह परमार पिता रामकुमार परमार, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम दौपुरा, तहसील बसेरी, जिला धौलपुर (राजस्थान)—को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तस्करी के इस चालाक तरीके का भंडाफोड़ कर आगे की विवेचना शुरू की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here