
मुंगेली : नगर के वार्ड क्रमांक 19 स्थित साहू भवन में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वार्डवासी, जनप्रतिनिधि एवं समाज के लोग एकत्रित होकर प्रधानमंत्री के संदेशों को सुने और उससे प्रेरणा ली। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, हीरालाल वार्ड पार्षद निमेश देवांगन, पार्षद रोशन सोनी सहित नागरिकगण मौजूद रहे। इसके साथ ही विजय बंजारा (कबीर वार्ड पार्षद), असलम खान, पूर्व पार्षद हीरालाल साहू, वार्ड अध्यक्ष मोहन सोनकर, दिनेश बुनकर सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
प्रधानमंत्री के संदेशों को सुनकर उपस्थित लोगों ने समाज में स्वच्छता, शिक्षा, सामाजिक सौहार्द एवं राष्ट्रहित में योगदान को लेकर संकल्प लिया। निर्णय लिया गया कि वार्ड स्तर पर भी नियमित रूप से जनजागरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रेरणा का अभियान है, जो नागरिकों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है और राष्ट्र निर्माण की दिशा में योगदान हेतु प्रोत्साहित करता है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर पूर्व पार्षद डॉ. हीरालाल साहू ने सभी उपस्थित नागरिकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।



