
सरगुजा लखनपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों का प्रसारित रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’रविवार को लखनपुर मंडल दिनेश बारी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने बड़े उत्साह के श्रवण किया। अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के निवास पर मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे सभी ने एकत्र होकर प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को सुना और उससे प्रेरणा लिया।कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय ने प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और लोकल फॉर वोकल और जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के संकल्प को दोहराया।
मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि यह भारत की संस्कृति, परंपरा और जनता की आकांक्षाओं से जुड़ने का एक सशक्त मंच है। इससे प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्रहित में सक्रिय भागीदारी की प्रेरणा मिलती है।इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन से हर कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और नीतियों को पहुँचाने में निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम में राजेन्द्र जायसवाल, दिनेश साहू,रवि अग्रवाल राकेश अग्रवाल, सचिन बंसल, महेश्वर राजवाड़े,सुरेश जायसवाल, राहुल अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, लछमन साहू, शिवराज सिंह, सुरेश साहू,अमित बारी, सचिन बारी, सुरेन्द्र साहू, विनेश खलखो, कृष्णा गुप्ता, बसंत गुप्ता, निशांत गुप्ता, रामसागर साहू, महमूद अली,चेतन राजवाड़े, सुखदेव अग्रवाल, गोल्डी अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल,चेतन राजवाड़े, सहदूल खान स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में नागरिको की उपस्थिति रही। अंत में सामूहिक संकल्प लिया गया कि सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से जनहितकारी कार्यों में सक्रिय सहयोग करेंगे और समाज में जागरूकता फैलाएँगे।



