Home छत्तीसगढ़ रायपुर मेयर ने 3 दुकानों को सीलबंद करवाया

रायपुर मेयर ने 3 दुकानों को सीलबंद करवाया

0

रायपुर :  रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने नगरवासियों से अपील की है कि वे शहर में मकान या दुकान का चयन केवल उन्हीं स्थलों पर करें, जो नगर निगम से स्वीकृत और नियमों के अनुरूप हों। उन्होंने कहा कि नागरिकों को इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए कि जहाँ वे दुकान या मकान ले रहे हैं, वहाँ पार्किंग और अन्य मूलभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था हो, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।महापौर ने यह भी स्पष्ट किया कि रायपुर शहर के किसी भी स्थान पर मकान अथवा दुकान खरीदने से पूर्व संबंधित स्थल का लैंड यूज़ (भूमि उपयोग), स्वीकृति और वैधता की जानकारी अवश्य लेनी चाहिए, ताकि आगे चलकर किसी भी प्रकार की कार्यवाही अथवा असुविधा का सामना न करना पड़े।

महापौर मीनल चौबे ने आज बूढ़ातालाब (स्वामी विवेकानंद सरोवर) के नए बायपास मार्ग से सटी बूढ़ातालाब चौपाटी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहाँ बनी 50 दुकानों में से 3 दुकानें खुली हुई पाई गईं। महापौर ने देखा कि वहाँ भारी गंदगी और साफ-सफाई की कमी थी, साथ ही वाहन पार्किंग प्रबंधन का भी कोई उचित इंतजाम नहीं था। इस स्थिति पर असंतोष जताते हुए महापौर मीनल चौबे ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

नगर निगम जोन 4 नगर निवेश विभाग ने जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव के निर्देश पर मौके पर ही खुली हुई 3 दुकानों को ताला लगाकर सीलबंद कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here