Home छत्तीसगढ़ लैंडस्लाइड से दहल गया ये देश, पूरा गांव हुआ तबाह, कम से...

लैंडस्लाइड से दहल गया ये देश, पूरा गांव हुआ तबाह, कम से कम 1000 लोगों की मौत, सिर्फ एक शख्स बचा

0

अफ्रीकी देश सूडान में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, सूडान के पश्चिमी क्षेत्र दारफुर में भीषण भूस्खलन यानी लैंडस्लाइड की घटना हुआ है। इस आपदा के कारण एक गांव पूरी तरह तबाह हो गया है। इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 1,000 लोगों की मौत हो गई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस पूरी आपदा में केवल 1 शख्स जिंदा बचा है। सूडान में विद्रोही समूह ने इस बात की जानकारी दी है।

गांव के सभी लोगों की मौत

लैंडस्लाइड की ये आपदा दारफुर के मर्रा पर्वतों में स्थित तरासिन गांव में हुई है। ये घटना सूडान में हाल के समय की सबसे भयानक प्राकृतिक आपदा बताई जा रही है। इस क्षेत्र का कंट्रोल रखने वाले विद्रोही समूह सूडान लिबरेशन मूवमेंट-आर्मी ने सोमवार को देर रात इस घटना के बारे में जानकारी दी है। लैंडस्लाइड के कारण गांव के सभी लोगों की मौत हो गई। सिर्फ एक शख्स इस पूरी घटना में जिंदा बच पाया है।

इस कारण हुआ लैंडस्लाइड 

सूडान लिबरेशन मूवमेंट-आर्मी ने बताया है कि अगस्त के अंत में कई दिनों की भारी बारिश के बाद रविवार 31 अगस्त को मध्य दारफुर के मर्रा पर्वतों में स्थित तरासिन गांव में भीषण लैंडस्लाइड हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों की संख्या हजार से ज्यादा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here