Home छत्तीसगढ़ भारत स्काउट्स और गाइड्स का बेसिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ आगाज

भारत स्काउट्स और गाइड्स का बेसिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ आगाज

0

मुंगेली : भारत स्काउट्स और गाइड्स का बेसिक प्रशिक्षण शिविर आई.टी.आई. कॉलेज जमकोर मुंगेली में ध्वज शिष्टाचार के साथ विधिवत रूप से आरंभ हुआ। इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त राणा प्रताप सिंह ठाकुर, राज्य संगठन आयुक्त एवं शिविर संचालक विजय यादव तथा जिला कोषाध्यक्ष संतोष कुमार यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शिविर की शुरुआत दल गठन एवं दलनायक चयन के साथ गरिमामय वातावरण में हुई। प्रशिक्षकों ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह प्रशिक्षण अनुशासन, सेवा और सहयोग की भावना से परिपूर्ण है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा की भावना का विकास करना है। जिला मुख्य आयुक्त राणा प्रताप सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत स्काउट्स और गाइड्स का यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों को न केवल सेवा और सहयोग की भावना से जोड़ता है बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित भी करता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने से पहले शिक्षकों का प्रशिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है।

शिविर के प्रथम दिवस में प्रशिक्षक दल द्वारा टोली विभाजन, परिचय शिविर, रोटाचार्य एवं भलाई कार्य जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण शिविर में मुंगेली जिले के साथ-साथ जशपुर, रायपुर, राजनांदगांव, कबीरधाम सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में शिक्षक-प्रशिक्षार्थी शामिल हुए। शिविर में मुख्य रूप से राज्य संगठन आयुक्त एवं शिविर संचालक विजय कुमार यादव, सहायक संचालक दिनेश साहू, जिला संगठन आयुक्त एवं जिला सचिव मोनू बेलदार, जिला प्रशिक्षण आयुक्त राजेंद्र दिवाकर, ब्लॉक सचिव जय बहादुर खांडेकर, माधुरी यादव एवं जेमिना इक्का की गरिमामय मौजूदगी रही। इस अवसर की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मनोज कश्यप ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here