नई दिल्ली : भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज और साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स की दोस्ती काफी पुरानी और गहरी है। दोनों आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू में एक साथ खेले हैं और तभी से इनकी दोस्ती है। दोनों ही एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, लेकिन डिविलियर्स अपने खास दोस्त कोहली को बेस्ट क्रिकेटरों में नहीं गिनते हैं।
डिविलियर्स ने उन टॉप-5 क्रिकेटरों का नाम लिया है जिनके साथ वह खेले और इसमें कोहली का नाम नहीं है। अपने 14 साल के करियर में डिविलियर्स ने कई दिग्गजों का सामना किया। उनसे जब अपने टॉप-5 क्रिकेटरों के बारे में पूछा गया तो उस लिस्ट में कोहली का नाम गायब था।
उन्होंने कहा, “कैलिस बेस्ट ऑलराउंडर हैं और शायद सर्वकालिक महान क्रिकेटर। मैंने जितने तेज गेंदबाजों को खेला उसमें आसिफ बेस्ट हैं। वॉर्न के खिलाफ खेलना मुझे पसंद था, लेकिन मुझे कभी उनके खिलाफ खेलने में परेशानी नहीं हुई। मुझे उनकी पूरी पर्सनेलिटी पसंद थी। फ्लिंटॉफ बहुत बड़े मैच विनर थे। एजबेस्टन में कैलिस को उन्होंने जो यॉर्कर मारी थी उससे अच्छी गेंद मैंने नहीं देखी।”



