नई दिल्ली : वैभव सूर्यवंशी ने महज 14 साल की उम्र में विश्व क्रिकेट में तहलका मचा दिया है। आईपीएल-2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव ने तूफानी शतक जमाया था और वह इस लीग में शतक जमाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए थे। वैभव हैं 14 साल के लेकिन उनकी बल्लेबाजी देखकर वह उम्र से ज्यादा बड़े दिखाई देते हैं। राजस्थान में उनके साथ खेलने वाली नीतीश राणा ने तो उनकी उम्र को लेकर सवाल पूछा है।
दिल्ली प्रीमियर लीग में वेस्ट दिल्ली लायंस की कप्तानी करने वाले नीतीश ने एक रेपिड फायर राउंड खेला जिसमें उनसे वैभव और संजू सैमसन को लेकर सवाल किए गए हैं। नीतीश ने इन सवालों के जवाब मस्ती मजाक में दिए।
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन के बारे में नीतीश से एक चीज पूछी गई जिसके बारे में कोई नहीं जानता हो। इस पर बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, “अगले साल वो कहां खेलने वाला है।”
उनसे राजस्थान टीम के उनके साथी रियान पराग के बारे में पूछा गया। इस पर नीतीश ने कहा, “जैस वो दिखता है वैसा वो है नहीं। रियल लाइफ में वो बहुत सॉफ्ट है। बहुत अच्छे से बात करता है। उसका एटीट्यूड शायद टीवी पर गलत तरीके से दिखता है लेकिन वो वैसा है नहीं।”



