Home छत्तीसगढ़ हुजूर साहब की 1500वीं विलादत पर ईदमिलादुन्नबी जश्न – मुस्लिम समाज ने...

हुजूर साहब की 1500वीं विलादत पर ईदमिलादुन्नबी जश्न – मुस्लिम समाज ने किया सुशासन शिविर का आयोजन

0

मुंगेली : ईदमिलादुन्नबी के पावन अवसर पर सुन्नी हन्फ़ी कच्छी मस्जिद कमेटी द्वारा मुस्लिम जमातखाना में सुशासन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नगरपालिका एवं राजस्व विभाग सहित कई विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां शासन की योजनाओं और आवश्यक दस्तावेजों का लाभ सीधे आमजन को मिला।
शिविर में जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, पेंशन, पीएम आवास योजना, राशन कार्ड, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित विभिन्न आवेदन स्वीकार किए गए। अधिकांश प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया तथा शेष मामलों की कमी दूर कर जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर सबसे अधिक आवेदन पिछड़ा वर्ग जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु प्राप्त हुए। शिविर में सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर शासन की योजनाओं का लाभ उठाया। सुशासन शिविर को सफल बनाने में नगरपालिका व राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ही सुन्नी हन्फ़ी कच्छी मस्जिद कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रहे। शिविर आयोजन में कादरी आधार सेवा केंद्र, स्टार चॉइस सेंटर, अधिवक्ता शाहिना खान, नोटरी कलीम मोहम्मद सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here