Home छत्तीसगढ़ फूलों की वर्षा कर मुस्लिम समाज के द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का...

फूलों की वर्षा कर मुस्लिम समाज के द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का स्वागत

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : नगर पंचायत नगरी में मुस्लिम भाइयों द्वारा पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। रैली में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने शामिल होकर जुलूस को और आकर्षक बनाया। धार्मिक झंडे, नारे और आकर्षक सजावट से पूरा नगर वातावरण गूंज उठा।जुलूस जब नगर पंचायत कार्यालय के सामने पहुंचा तो नगर पंचायत की ओर से अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा सभापति शंकर देव अश्विनी निषाद पार्षद देवचरण ध्रुवअंबिका ध्रुव चेलेश्वरी साहू ने फूलों की वर्षा कर रैली का भव्य स्वागत किया गया। फूलों की बौछार से माहौल बेहद खुशनुमा और धार्मिक रंग में रंग गया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न धर्मों के लोगों ने भी शामिल होकर आपसी भाईचारे और सौहार्द्र का संदेश दिया। पूरे नगर में ईद मिलादुन्नबी की शोभा यात्रा ने एकता, प्रेम और सद्भाव का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here