Home क्रांइम गणेश पंडाल के पास गुंडागर्दी, बदमाशों ने युवक को किया अधमरा

गणेश पंडाल के पास गुंडागर्दी, बदमाशों ने युवक को किया अधमरा

0

बिलासपुर : गणेश पंडाल के पास युवकों ने गुंडागर्दी करते हुए जमकर बवाल मचाया। इस दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

सरकंडा के देवनंदन नगर फेस-2 निवासी सत्यमदास मानिकपुरी अपने दोस्तों के साथ मोहल्ले में गणेश प्रतिमा देखने निकला था। अभी वो बालाजी अस्पताल के पास पहुंचा था। इस दौरान पुरानी रंजिश के चलते गीतांजली सिटी फेस-2 में रहने वाला सागर डहरे अपने दोस्त संस्कार तिवारी की समिति के पास गया था। यहां उसने सत्यम को देखकर पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगा। सत्यम ने उसे गाली देने से मना किया। फिर देखते ही देखते उनके बीच विवाद शुरू हो गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here