Home देश-विदेश गणपति विसर्जन के दौरान हो गई सांप्रदायिक झड़प, पथराव के बाद फैला...

गणपति विसर्जन के दौरान हो गई सांप्रदायिक झड़प, पथराव के बाद फैला तनाव, भारी पुलिसबल तैनात

0

रविवार को देश के विभिन्न हिस्सों में धूमधाम से भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इसके साथ ही गणेश चतुर्थी का त्योहार संपन्न हो गया है। हालांकि, गणपति विसर्जन के दौरान कर्नाटक के मांड्या जिले में सांप्रदायिक हिंसा फैल गई। कथित तौर पर दूसरे समुदाय के उपद्रवी लोगों ने पथराव किया जिसके बाद तनावपूर्ण स्थिति बन गई। इलाके में भारी संख्या में पुलिस तैनात है और लोगों से शांति रखने की अपील की है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सांप्रदायिक झड़प की ये घटना रविवार को मांड्या जिले के मद्दुर कस्बे में हुई है। कथित तौर पर पथराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और अशांति फैल गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जब लोग राम रहीम नगर में गणेश विसर्जन शोभायात्रा में हिस्सा ले रहे थे। उसी दौरान सांप्रदायिक झड़प तब शुरू हुई। दोनों समुदायों के युवकों के बीच झड़पें हुईं, जिसके बाद पुलिस को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here