Home छत्तीसगढ़ एनएसएस इकाई फास्टरपुर द्वारा पोषण सप्ताह का आयोजन

एनएसएस इकाई फास्टरपुर द्वारा पोषण सप्ताह का आयोजन

0

मुंगेली : राष्ट्रीय सेवा योजना उच्च शिक्षा विभाग रायपुर एवं डॉ. मनोज सिन्हा, कार्यक्रम समन्वयक अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर के निर्देशानुसार, एनएसएस इकाई फास्टरपुर द्वारा पोषण सप्ताह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों ने उल्लेखनीय कार्य करते हुए विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। आयोजन के अंतर्गत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त समूहों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फास्टरपुर की प्राचार्य, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रामबाबू मिश्र सहित वरिष्ठ व्याख्याता श्री ए.पी. बंजारा, श्रीमती कविता उपाध्याय, श्रीमती कमलेश भास्कर, प्रहलाद घिर्रे, कु. ऐश्वर्या यादव, श्रीमती नीलिमा किरण मिंज, श्रीमती माहेश्वरी साहू, झरोखा लाल मिरी, नरेंद्र काठले एवं देवेंद्र पटेल का विशेष योगदान रहा। एनएसएस दल नायक विकास साहू एवं उप दल नायक गजेंद्र ने पूरी जिम्मेदारी निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रामबाबू मिश्र ने सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here