Home छत्तीसगढ़ जिला प्रशासन की रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 8 से...

जिला प्रशासन की रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 8 से अधिक वाहन जब्त

0

धमतरी : जिला प्रशासन द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाया गया है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन में राजस्व विभाग, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीमों ने 6-7 की दरम्यानी रात में जिले में अवैध रेत परिवहन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर अवैध गतिविधियों पर नकेल कसी है। यह कार्रवाई जिले के दोनर और सेलदीप में की गई है और आगे भी निरंतर जारी रहेगी ।

खनिज अधिकारी एच.डी भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि खनिज एवं खान विकास अधिनियम के अंतर्गत अवैध रेत परिवहन पर 8 (आठ ) हाईवा अवैध परिवहन में लिप्त पाए जाने पर जब्त किए गए हैं। उक्त हाईवा कंपोसीट बिल्डिंग धमतरी में अभिरक्षा में रखा गया है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अवैध खनन, रेत के अवैध भंडारण और परिवहन जैसे कार्यों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में खनिज संसाधनों की सुरक्षा एवं पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने हेतु लगातार निगरानी की जा रही है तथा इस प्रकार की कार्रवाइयाँ आगे भी जारी रहेंगी।

उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध खनन गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। इस प्रकार की सख्त कार्यवाही जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही खनिज संपदाओं के संरक्षण में अहम भूमिका निभा रही है।

जिला प्रशासन की यह पहल न केवल अवैध खनन माफियाओं को चेतावनी है, बल्कि यह भी संदेश है कि जिले की प्राकृतिक संपदाओं की संरक्षण में अहम भूमिका निभा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here