Home छत्तीसगढ़ रजत जयंती सप्ताह पर भोपालपटनम में आयोजित हुआ एआई साक्षरता कार्यक्रम

रजत जयंती सप्ताह पर भोपालपटनम में आयोजित हुआ एआई साक्षरता कार्यक्रम

0

बीजापुर  : रजत जयंती सप्ताह के अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी बीजापुर के निर्देशन एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में विकासखंड भोपालपटनम अंतर्गत स्वामी आत्मानंद स्कूल भोपालपटनम एवं डीएवी स्कूल उल्लूर में एआई साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सहायक खंड शिक्षा अधिकारी श्रीनिवास एटला ने सेजेस भोपालपटनम के विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को बताया कि एआई क्या है, यह कैसे कार्य करता है, एआई के प्रकार, इसकी प्रमुख तकनीकें, उपयोग, लाभ, सीमाएं एवं चुनौतियां क्या हैं।

उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से समझाते हुए एआई के दैनिक जीवन में हो रहे उपयोगों पर प्रकाश डाला और इसके दुरुपयोग तथा संभावित खतरों पर भी चर्चा की। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कई प्रश्न पूछे जिनका समाधान श्री एटला ने सरल भाषा में किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ना और उनमें डिजिटल साक्षरता की समझ विकसित करना रहा। इस अवसर शाला के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here