Home देश-विदेश उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग आज, CP राधाकृष्णन VS सुदर्शन रेड्डी में...

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग आज, CP राधाकृष्णन VS सुदर्शन रेड्डी में किसकी होगी जीत?

0

नई दिल्ली :  पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद आज उपराष्ट्रपति चुनाव का दिन है। मुकाबला एनडीए के सीपी राधाकृष्णन और विपक्ष समर्थित बी सुदर्शन रेड्डी के बीच है।

इस चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सदस्य गुप्त मतदान प्रणाली के तहत सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान करेंगे।

उपराष्ट्रपति चुनाव में कोई आश्चर्यजनक परिणाम आने की उम्मीद नहीं है क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पास संख्याबल उसके पक्ष में है। हालांकि, इंडिया ब्लॉक कई अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर, एनडीए उम्मीदवार को कड़ी टक्कर देने की तैयारी कर रहा है। विपक्ष को उम्मीद क्रॉस वोटिंग पर है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here