Home छत्तीसगढ़ डी ए व्ही स्कूल में शिक्षकों के सम्मान में धूमधाम से मना...

डी ए व्ही स्कूल में शिक्षकों के सम्मान में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस समारोह

0

पी सतीश कुमार, बीजापुर : DAV मुख्यमंत्रि पब्लिक स्कूल, भोपालपट्टनम (बीजापुर), 06 सितम्बर 2025। विद्यालय प्रांगण में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता एवं भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. राधाकृष्णन के शिक्षा जगत में योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गणपत नीलम (सभापति एवं उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत भोपालपट्टनम) थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री पी. सी. पात्रा ने की।

मुख्य अतिथि श्री नीलम ने अपने उद्बोधन में विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक ही समाज के निर्माणकर्ता होते हैं। उन्होंने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए जिला स्तरीय “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” वाद–विवाद प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर पूरे विद्यालय को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

प्राचार्य श्री पी. सी. पात्रा ने अपने संबोधन में शिक्षकों के अमूल्य योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज की सबसे महत्वपूर्ण धुरी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने गुरुओं का सम्मान करें और उनके आदर्शों को जीवन में उतारें।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के ही विद्यार्थियों ने किया। बच्चों ने शिक्षकों के लिए रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें गीत, भाषण, नृत्य, कविता, नाटक और विभिन्न खेल सम्मिलित थे। विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में खुर्शीद व नृत्य संवाद, कविताएँ, संगोष्ठियाँ एवं खेलकूद विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

शिक्षकों का सम्मान पारंपरिक ढंग से किया गया। बच्चों ने अपने गुरुजनों को तिलक लगाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण छा गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए भोजन एवं विभिन्न प्रकार के मिष्ठान की व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने आनंद लिया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक, विद्यार्थी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here