Home स्वास्थ्य बालों के झड़ने से हैं परेशान तो नारियल तेल में इस चीज...

बालों के झड़ने से हैं परेशान तो नारियल तेल में इस चीज को मिलाकर लगाना शुरू कर दीजिए….

0

बालों का झड़ना ऐसी दिक्कत है जिससे अनेक लोग परेशान रहते हैं. पहले चंद बाल ही टूटना शुरू करते हैं और फिर धीरे-धीरे लगता है जैसे पूरा सिर ही खाली होने लगा है. अगर आपके बाल भी झड़-झड़कर बेहद पतले हो गए हैं तो आप भी नारियल तेल  का सही तरह से इस्तेमाल करके बालों को मजबूत बना सकते हैं जिससे खुद ही बालों का झड़ना रुक जाए. नारियल तेल स्कैल्प को नमी देता है, इस तेल से बाल मजबूत होते हैं, बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है और साथ ही डैंड्रफ से भी छुटकारा मिल जाता है. जानिए नारियल तेल को किस तरह लगाएं कि यह बालों का झड़ना (Hair Fall) रोककर उन्हें मजबूत बनाने में मदद करे…

बालों का झड़ना रोकने के लिए नारियल का तेल:- नारियल तेल को बालों पर कई तरह से लगाया जा सकता है. हेयर फॉल रोकने के लिए इस तेल को सादा भी इस्तेमाल किया जा सकता है. एक कटोरी नारियल तेल को हल्का गर्म कर लें. इस हल्के गर्म नारियल तेल से सिर की मालिश करें और एक से डेढ़ घंटे बाद बाल धो लें. इस तेल को रातभर भी बालों पर लगाया जा सकता है. हफ्ते में 2 से 3 बार इस तरह नारियल तेल लगाने पर बालों को भरपूर पोषण मिलता है और बालों के झड़ने की गति में गिरावट आती है

नारियल तेल और करी पत्ते:- नारियल तेल और करी पत्ते  को साथ मिलाकर लगाने पर बालों का झड़ना रुकता है. एक कटोरी नारियल का तेल लें और उसमें मुट्ठीभर करी पत्ते डालकर पका लें. जब करी पत्ते पक जाएं तो तेल को आंच से उतार लें. इस तेल को बालों पर आम तरह से ही लगाया जा सकता है. इसका असर बढ़ाने के लिए इसमें आंवला भी मिलाया जा सकता है. इससे बालों को कई विटामिन और खनिज मिलते हैं जो उन्हें झड़ने से रोकने में सहायक हैं

नारियल तेल और मेथी के दाने:- आधा कप नारियल के तेल को पकाने के लिए आंच पर रख दें. इसमें 2 चम्मच मेथी के दाने डालें और तबतक पकाएं जबतक कि दानें भूरे रंग के ना दिखने लगें. तेल पक जाने के बाद आंच से उतारकर अलग रख दें. सिर धोने से एक-डेढ़ घंटे पहले इस तेल को बालों पर लगाया जा सकता है. बालों को बढ़ाने और लंबा बनाने में इस तेल के फायदे देखने को मिलते हैं. मेथी के दाने विटामिन ए, सी, के और फॉलिक एसिड के साथ ही प्रोटीन के भी अच्छे स्त्रोत हैं. इसके अलावा, इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं. इस चलते मेथी के दानों और नारियल के तेल को साथ पकाकर बालों पर लगाने से पतले बालों को मोटा बनाया जा सकता है, हेयर ग्रोथ बूस्ट होती है और बालों का झड़ना रुकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here