Home छत्तीसगढ़ संकल्प HEW अभियान के अंतर्गत महिलाओं को मिला पोषण व स्वास्थ्य...

संकल्प HEW अभियान के अंतर्गत महिलाओं को मिला पोषण व स्वास्थ्य का मंत्र

0

एमसीबी :  जिले में महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) महिला एवं बाल विकास विभाग, एमसीबी द्वारा भारत सरकार की योजना अंतर्गत संकल्प HEW के तहत महिला केन्द्रित विषयों पर 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान (02 सितम्बर से 12 सितम्बर 2025 तक) संचालित किया जा रहा है। जिला कलेक्टर डी. राहुल वेंकट एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार खाती के मार्गदर्शन में तथा जिला मिशन समन्वयक श्रीमती तारा कुशवाहा के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को मजबूत बनाना है। इसी श्रृंखला में आज परियोजना साजा में पोषण एवं स्वास्थ्य विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें पोषण के पाँच सूत्र, संतुलित थाली का महत्व, टीकाकरण एवं संस्थागत प्रसव की अनिवार्यता तथा एनीमिया की रोकथाम जैसे विषय शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर क्राइम से बचाव, बाल विवाह रोकथाम, लैंगिक हिंसा के विरुद्ध जागरूकता, सखी वन स्टॉप सेंटर की भूमिका और टोल फ्री नंबर 1098 व 181 की जानकारी भी विस्तार से प्रदान की गई। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि महिला एवं छात्राओं को जानकारी के साथ-साथ जनसंपर्क विभाग की मासिक पत्रिका जनमन भी वितरित की गई, जिससे वे शासन की योजनाओं और सामाजिक सरोकारों से और अधिक जुड़ सकें। इस अवसर पर सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती प्रियंका यादव, केंद्र प्रशासक श्रीमती प्रियंका रजवाड़े, सखी वन स्टॉप सेंटर से प्रज्ञा ठाकुर (केश वर्कर), आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम की महिलाएं और विद्यालय की बालिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here