Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर घुटरा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर द्वारा जनजागरूकता रैली...

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर घुटरा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर द्वारा जनजागरूकता रैली निकालकर बच्चों ने दिया “हर घर आयुर्वेद का संदेश”

0

एमसीबी :  छत्तीसगढ़ स्थापना के 25वें वर्षगांठ रजत महोत्सव के अवसर पर जिलेभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज घुटरा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर द्वारा हर दिन हर घर आयुर्वेद अभियान के तहत एक विशेष जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली घुटरा विद्यालय के बच्चों की सक्रिय सहभागिता के साथ निकाली गई, जिसमें उन्होंने हाथों में बैनर और स्लोगन लेकर आमजन को आयुर्वेद अपनाने, स्वस्थ जीवन जीने और रोगों से बचाव का संदेश दिया। यह कार्यक्रम कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार एवं जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

रैली का मुख्य उद्देश्य आयुर्वेदिक पद्धति की उपयोगिता को जन-जन तक पहुँचाना और आधुनिक जीवनशैली में प्राकृतिक चिकित्सा की भूमिका को उजागर करना रहा। बच्चों ने उत्साहपूर्वक नारे लगाए जैसे “हर दिन हर घर आयुर्वेद, स्वस्थ जीवन का संकल्प” और “आयुर्वेद है जीवन का आधार” जिससे वातावरण आयुर्वेदिक जागरूकता से गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने बच्चों को आयुर्वेद के सरल घरेलू नुस्खों, संतुलित आहार, योग और प्राणायाम की महत्ता बताई। वहीं स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधियों ने लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय और दैनिक जीवन में आयुर्वेदिक आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में ग्रामीणजन, विद्यालय परिवार और स्वास्थ्य कर्मियों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here