Home छत्तीसगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने ली जनरल परेड की सलामी दिये खास...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने ली जनरल परेड की सलामी दिये खास दिशा निर्देश

0

सरगुजा : रक्षित केंद्र अम्बिकापुर में 12 सितम्बर दिन शुक्रवार को आयोजित जनरल परेड की सलामी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भापुसे) ने ली।
परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक अग्रवाल ने बेहतर भेष-भूषा धारण करने वाले पुलिस अधिकिरी कर्मचारियों को ईनाम देकर प्रोत्साहित किया। जनरल परेड में पुलिस अधिकारी कर्मचारीयों की टोली बनाकर परेड कराया गया।

परेड के सुसज्जित मधूर धून के लिए पुलिस बैंड टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
परेड निरिक्षण के पश्चात अधिक्षक अग्रवाल ने वाहन शाखा में शासकीय वाहनों की बारीकी से निरीक्षण करते हुए शासकीय वाहनों के रखरखाव एवं ड्राइवर डायरी अधतन रखने निर्देश दिया।तत्पश्चात पुलिस लाईन के शस्त्रागार व स्टोर शाखा का निरीक्षण कर आर्म्स एम्युनेशन के रख-रखाव एवं रिकार्ड का बेहतर तरीके से संधारण करने के निर्देश दिए। अधिकारी व जवानों की सुविधा के लिए खोले गए पुलिस कल्याण कैन्टीन एवं पुलिस बैंक का लाभ लेने अधिकारी/कर्मचारियों कों प्रोत्साहित किया।

सामान्य परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल (भा.पु.से.), रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, अजाक थाना प्रभारी दुर्गेश्वरी चौबे, महिला थाना प्रभारी सुनीता भारद्वाज सहित थाना/चौकी एवं कार्यालय से कुल 134 पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थिति रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here