Home छत्तीसगढ़ सरगुजा पुलिस ने शा0 कन्या उ0मा0वि0 में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर...

सरगुजा पुलिस ने शा0 कन्या उ0मा0वि0 में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली छात्राओं को दी जानकारी

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भापुसे) ने थानों में तैनात पुलिस टीम को स्कूल कालेज में अध्ययनरत छात्राओं के बीच पहुंच जागरूकता उत्पन्न करने निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में संयुक्त पुलिस टीम साइबर वालेंटियर पुलिस मितान के सदस्यों के सक्रिय सहभागिता से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में साइबर एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का आगाज करते हुए विद्यालय के प्राचार्य आर एल मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर अपने उद्बोधन में कहा — इस तरह के जागरुकता कार्यक्रम छात्राओं के व्यक्तित्व निर्माण के लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि मौजूदा समय में सड़क सुरक्षा और साइबर सुरक्षा दोनों ही विषय सीधे उनके जीवन से जुड़े हुए हैं। सम्बोधन के अगली कड़ी में उप निरीक्षक अभय तिवारी ने यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता सड़क सुरक्षा हेलमेट व सीटबेल्ट के महत्व तथा अनुशासन पूर्वक वाहन संचालन के बारे में तफसील से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कानून का पालन भर नहीं है बल्कि यह हमारे जीवन की सुरक्षा की गारंटी भी है।

उपस्थित छात्राओं को यातायात के नियमों का पालन करने नसीहत दी गई।साइबर सेल से साइबर एक्सपर्ट अनुज जायसवाल ने छात्राओं को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग की जानकारी देते हुये साइबर जुर्मों की विविधताओं जैसे आनलाइन धोखा धडी ओटीपी साझा करने के खतरे डिजिटल फ्राडस पर विस्तार से चर्चा किए। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 राष्ट्रीय साइबर जुर्म रिपोर्टिंग के बारिकियों को समझाते हुए छात्राओं को सतर्क रहने का पैगाम दिया। कार्यक्रम में एन एस एस प्रभारी राकेश राय ने मिशाल के तौर पर स्वामी विवेकानंद के विचारों को पेश किया । उन्होंने छात्राओं को समाजसेवा आत्मनिर्भरता एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।अजय सिंह सहित अन्य उपस्थित जानकारों ने भी छात्राओं को सम्बोधित कर उनके दिलों दिमाग में जागरूकता उत्पन्न किया। कार्यक्रम के दौरान महिला थाना स्टाप द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा नवीन कानून की जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराने वाले हेल्पलाइन नम्बरों 1930,1098,181,112 से वाकिफ कराया। अंत में कार्यक्रम का समापन जागरूकता की शपथ दिला कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान साइबर सेल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अजीत मिश्रा कन्या विद्यालय से शिक्षक शिक्षिका पुलिस मितान एवं साइबर वालंटियर टीम के सदस्य अतुल गुप्ता, श्रुति तिवारी, बसंत श्रीवास्तव, एवं अनमोल बाड़ी, तथा काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here