Home स्वास्थ्य चेहरे की झुर्रियां और दाग-धब्बे होंगे दूर, रोजाना पिएं आंवले का जूस….

चेहरे की झुर्रियां और दाग-धब्बे होंगे दूर, रोजाना पिएं आंवले का जूस….

0

आयुर्वेद के अनुसार आंवला को अमृतफल कहा जाता है. इसमें विटामिन C, आयरन, कैल्शियम और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. आंवला में कई सारी गुण मौजूद है जो हमारे शरीर को रोगमुक्त रखने में सहायक होते है. रोजाना या नियमित रूप से आंवले का जूस पीने से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है और डाइजेशन में सुधार आता है. इसी के साथ आंवले का रस बालों और त्वचा दोनों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. दरअसल आंवले में मौजूद विटामिन C त्वचा को अंदर से हील करता है जिससे चेहरे पर चमक बनी रहती है. साथ ही इसे पीने से हेयरफॉल की समस्या भी कम होती है और हमारे बाल काले, घने और चमकदार दिखते हैं. इसी के साथ इसके कई सारे अन्य फायदे भी है. आइये विस्तार से जानते हैं आंवला जूस पीना हमारे सेहत के लिए क्यों और कितना फायदेमंद है.

आंवला जूस पीने के फायदें

इम्यूनिटी:- आंवला में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो हमारी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है. यह शरीर को किसी भी तरह का इंफेक्शन और सीजनल बीमारियों से बचाने में मदद करता है. साथ ही आंवले का रस हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार होता है. इसे रोजाना पीने से हमारी सेहत भी अच्छी बनी रहती है.

डाइजेशन:- आंवले का रस हमारी पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है. दरअसल आंवला में भरपूर मात्रा में फाइबर पाएं जाते है जो कब्ज और गैस जैसी समस्या को दूर करने में मदद करते है. इसे रोजाना पीने से आपका पाचन तंत्र भी मजबूत होगा और पेट से जुड़ी समस्याएं भी कम देखने को मिलेंगी.

त्वचा के लिए फायदेमंद:- आंवले में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स चेहरे के दाग धब्बे और झूर्रियों को दूर करने में मदद करता है. साथ ही रोजाना आंवले का रस पीने से त्वचा की रौनक बढ़ती है. इससे हमारी स्किन बेहद हेल्दी और ग्लोइंग दिखती है.

बालों के लिए फायदेमंद:- आंवला का रस पीने से हमारे शरीर के साथ साथ बालों की सेहत भी अच्छी हो जाती है. रोजाना इसे पीने से बेजान और रूखे बाल भी एकदम हेल्दी और शाइनिंग हो जाते हैं. ये बालो को जड़ों से मजबूत बनाता है, डैंड्रफ कम करता है और समय से पहले सफेद होने से बचाता है. इसके रोजाने इस्तेमाल से आपके बालों को लंबी लाइफ मिलती है.

वेटलॉस में मददगार:-जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उन्हें नियमित रुप से आंवले का रस जरूर पीना चाहिए. आंवला मेटाबॉलिज्म को तेज करता है जिससे फैट बर्निंग में मदद मिलती है. वजन कम करने की चाहत रखने वाले या फिटनेस फ्रीक्स के लिए बहुत ही अच्छा होता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here