
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इस संदर्भ में आज 13 सितम्बर दिन शनिवार को माननीय मंत्री राजेश अग्रवाल के निवास में सभा समारोह कार्यशाला का आयोजन किया गया।पखवाड़े के दौरान स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, मैराथन दौड़ और प्रबुद्ध जन सम्मेलन जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और भाजपा के महान विभूतियों के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केसरी ने कार्यकर्ताओं को सेवा पखवाड़ा के महत्व और उसकी सार्थकता पर विस्तार से जानकारी देते हुये मार्गदर्शन किया गया उन्होंने कहा कि- “ मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस हमें सेवा और समर्पण का संदेश देता है। प्रत्येक कार्यकर्ता को इस पखवाड़े के हर कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी।”
वहीं, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निश्चल प्रताप सिंह देव ने मंडल एवं बूथ स्तर पर होने वाले विभिन्न आयोजनों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि “सेवा पखवाड़ा केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण की दिशा में योगदान है।” इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ने आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत जानकारी दिया और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि बूथ स्तर तक सेवा पखवाड़ा के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाया जाए। कार्यक्रम का आभार भाजपा वरिष्ठ नेता दिनेश गुप्ता ने किया ।
आयोजित सभा समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश गुप्ता रवि अग्रवाल, राकेश अग्रवाल,दिनेश बारी, बृजकिशोर पाण्डे,,सुरेश जायसवाल, सुरेश साहू,प्रदीप गुप्ता,कामेंद्र राजवाड़े, सत्यनारायण साहू,मोहपाल राजवाड़े, विनेश श्रीमति मति बाई, चंदन सिंह,रजवाड़े,अवधेश यादव,शिवराज सिंह, सुरेश साहू, सचिन बंसल महेश्वर राजवाड़े, सत्यनारायण साहू, राहुल अग्रवाल,कामेश्वर राजवाड़े, अमित बारी, चेतन राजवाड़े,, रामसागर साहू, यतेन्द्र पाण्डेय, गौरी साहू, मैनेजर सिंह, महोदर सोनवानी, नरेश सोनवानी,कुश सिंह, राजेंद्र सिंह, लालजीत पैकरा, बुधन सिंह , पसीन्दर राजवाड़े,संतोष यादव, चेतन राजवाड़े, घरभरन राजवाड़े,प्रभु सिंह, माखन सिंह,मुकेश ठाकुर, बुधन सिंह, अजयकांत गुप्ता, पप्पू सोनवानी, रंजीत दास, जयराम राजवाड़े,, मनोरंजन गुप्ता, अभिमन्यु , केशव सिंह, मोहन दास, गोविंद राम,अमर साय राजवाड़े ,मंडल के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक समेत मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारीबूथ स्तर के कार्यकर्ता तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



