
चिरमिरी :स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय चिरमिरी में हिंदी दिवस के अवसर पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसका विषय था “इस सदन की राय में – शिक्षा का माध्यम हिंदी या अंग्रेजी ” इस विषय पर कुल 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें प्रतिभागी के रुप में विद्यार्थीगण शहला निगार , आलिया अंसारी , इन्शा फातिमा शिक्षक गण श्रीमती नेहा जैन , श्रीमती मधु मिश्रा ,अर्पणा किन्डो अजय यादव और समाज की तरफ से के .डमरु .रेड्डी पूर्व महापौर , शिवांश जैन पूर्व पार्षद एवं रीत जैन ने सहभागिता दिया सभी ने वाद विवाद प्रतियोगिता में अपने पक्ष को तार्किक , आकर्षक और आत्मविश्वास पूर्ण लहजे में प्रस्तुत किया ।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में सुनील त्रिपाठी, एम. एच. अंसारी , अमर सिंह ए .के. मिश्रा एवम टी.बी. सिंह ने सहयोग दिया । प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रीमती नेहा जैन व्याख्याता सेजेस पोण्डी , द्वितीय स्थान रीत जैन मण्डल महामंत्री भाजपा एवम तृतीय स्थान श्रीमती मधु मिश्रा व्याख्याता सेजेस चिरमिरी थी । समस्त कार्यक्रम मुख्य अतिथि राम नरेश राय महापौर नगर पालिक निगम चिरमिरी के गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में संतोष सिंह सभापति नगर पालिक निगम चिरमिरी ,श्रीमती गायत्री बिरहा नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम चिरमिरी, मनीष खटिक पार्षद सन्नी चौहथा पार्षद ,संजीत सिंह पार्षद, राहुल भाई पटेल पार्षद , जितेंद्र गुप्ता जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया , व्ही.एम भट्ट एम आई सी प्रशासक कोरिया , अभय जायसवाल एवम अविनाश चंद्रा की गरिमामयी उपस्थिति रहा । इस इस अवसर पर विद्यालय परिवार के द्वारा जितेंद्र गुप्ता डी.ई.ओ.कोरिया एवं ए.के.मिश्रा सेवानिवृत शिक्षक सेजस कटगोड़ी का विशेष सम्मान किया गया । प्रतिभागियों को पुरस्कार टी.बी.सिंह सेवानिवृत शिक्षक के सौजन्य से दिया गया ।समस्त कार्यक्रम का संचालन एवम निर्देशन संस्था के प्राचार्य डां.डी.के.उपाध्याय ने किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं ने भरपूर सहयोग किया।



