Home छत्तीसगढ़ सात दिवसीय गोंडी धर्म संस्कृति कोया पूनेम दर्शन गाथा 16 सितंबर से...

सात दिवसीय गोंडी धर्म संस्कृति कोया पूनेम दर्शन गाथा 16 सितंबर से शुरू

0

मुन्ना पांडेय सरगुजा : लखनपुर विकासखंड के गोंडवाना सेवा सत्यमार्ग समिति गुमगराकला गुमगराखुर्द बगदरी परासोड़ीकला , कटकोना एवं समस्त ग्रामवासियों की ओर से 16 सितंबर से 22 सितंबर तक गोंडवाना भोपाल के आदिवासियों एवं समस्त मूलनिवासियों के पारंपरिक गोंडी धर्म भाषा संस्कृति रीति रिवाज को पीढ़ी दर पीढ़ी पूर्वजों के द्वारा संजो कर रखा है जिसकी वैभवशाली संस्कृति के पंचशक्ति आदिशक्ति बड़ा देव ठाना में सात दिवसीय गोंडी धर्म संस्कृति कोया पूनेम दर्शन गाथा का आयोजन किया जाना है इसमें सर्वप्रथम 16 सितंबर 2025 दिन मंगलवार को कलशयात्रा एवं स्थापना 10:00 बजे से 11:00 बजे तक प्रतिदिन गोंगो पूजा सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक, एवं प्रतिदिन गोंडी गाथा दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बड़ादेव ठाना फुटबॉल ग्राउंड ग्राम पंचायत गुमगराकला में आयोजित किया जाना है । जिसमें सभी जन समुदाय को आमंत्रित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here