Home छत्तीसगढ़ किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ के ऐतिहासिक चुनाव में ओम सोनी पैनल की...

किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ के ऐतिहासिक चुनाव में ओम सोनी पैनल की शानदार जीत

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल  : पहली बार व्यापारी कल्याण संघ का चुनाव ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। इस चुनाव में दो पैनल, जयदीप माकन और ओम सोनी, आमने-सामने थे। ओम सोनी पैनल को व्यापारियों का जबरदस्त समर्थन मिला, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने एकतरफा जीत हासिल की। इस जीत ने व्यापारियों के बीच उत्साह और हर्ष का माहौल पैदा कर दिया।बता दें कि किरंदुल के इतिहास में इससे पहले कभी इस तरह का चुनाव नहीं हुआ था। पहले अध्यक्ष और सचिव को मनोनीत किया जाता था, लेकिन इस बार व्यापारी कल्याण संघ ने किरंदुल के सभी व्यापारियों को आम सभा में बुलाकर चुनाव कराने का निर्णय लिया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।

बता दे चुनाव प्रक्रिया सुबह 7:00 बजे शुरू हुई और दोपहर 3:00 बजे तक वोटिंग चली। मतगणना शाम 4:00 बजे से शुरू होकर रात 9:00 बजे तक जारी रही। कुल 419 मतदाताओं में से 390 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया, जिसने इस चुनाव को और भी ऐतिहासिक बना दिया। जीतने वाले सभी प्रत्याशियों ने व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। अब सभी की निगाहें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों पर टिकी हैं कि क्या वे व्यापारियों के हित में कार्य करेंगे या पुरानी व्यवस्था की तरह ही सब कुछ चलेगाव्यापारियों को नई टीम से बड़ी उम्मीदें हैं, और यह समय ही बताएगा कि क्या ये उम्मीदें पूरी होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here