Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 15 निरीक्षकों का तबादला

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 15 निरीक्षकों का तबादला

0

रायपुर :  छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से जारी आदेश के तहत राज्य पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर कुल 15 निरीक्षकों को उनके वर्तमान पदस्थानों से स्थानांतरित कर नई जगहों पर पदस्थ किया गया है।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित स्थानों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार, पुलिस मुख्यालय में पदस्थ रक्षित निरीक्षक पुषेन्द्र प्रताप सिंह को जिला कबीरधाम में भेजा गया है। जिला सरगुजा से निरीक्षक राजेश खलको और निरीक्षक विवेक सेंगर को भी नए स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं जिला रायपुर से निरीक्षक जितेन्द्र ताम्रकार और पुलिस मुख्यालय के अभावि पद पर पदस्थ निरीक्षक राजेन्द्र गेदले को जिला जशपुर भेजा गया है।

जशपुर जिले में कार्यरत निरीक्षक सरोज टोप्पो को अब पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है। इसके अतिरिक्त जिला राजनांदगांव से कुल 8 निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें निरीक्षक चमराराम चन्द्र, जितेन्द्र कुमार वर्मा, अजय कुमार खेस, संतोष कुमार भुजारी, बसंत कुमार बघेल, रामेन्द्र कुमार सिंह, मनोज धुर्वे और ओमप्रकाश धुव शामिल हैं। इन्हें विभिन्न जिलों जैसे सरगुजा, दुर्ग, बालोद और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में पदस्थ किया गया है। वहीं निरीक्षक उमेश कुमार बघेल को पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, माना-रायपुर में भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here