Home छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

0

मुन्ना पांडेय सरगुजा : शासन के आदेशानुसार यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर बुधवार को नगर पंचायत लखनपुर में स्वच्छता ही सेवा है , कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आयोजित कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू ने साक्षरता मिनी स्टेडियम में बिखरे प्लास्टिक बिनकर एवं कचडो की सफाई कर के स्वच्छता का संदेश दिया गया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए वार्ड क्रमांक 08 स्थित सिंगरा तालाब गार्डन में वृक्षारोपण किया गया। दोपहर 01 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को ससम्मान बुलाकर केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2.0 के आवास स्वीकृति का प्रमाण पत्र वितरित की गई‌। तथा निर्मित आवास के हितग्राहियों को चाभी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में  केबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू उपाध्यक्ष  नेहा सन्नी बसंल भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी , राहुल अग्रवाल , जनपद उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े , पार्षद अमित बारी , निशांत गुप्ता , राजेश सोनवानी , भाजपा कार्यकर्ता यतेंद्र पांडेय , महेश्वर राजवाड़े , सुरेश साहू , शिवराज सिंह , प्रदीप गुप्ता ,मुख्य नगरपालिका अधिकारी विधासागर चौधरी , उप अभियंता प्रदीप कुमार एक्का , नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी , स्वच्छता दीदीयां एवं सफाई कामगार उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here