
एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा कुआकोंडा: राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तर पर विज्ञान और गणित आधारित क्विज प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संकुल के सभी माध्यमिक, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं से विज्ञान और गणित से संबंधित सवाल पूछे गए, साथ ही उनके महत्व को समझाया गया। कुछ छात्र-छात्राओं ने नवाचारी मॉडल तैयार किए, जिन्हें प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया। मुख्य अतिथियों ने मॉडलों का अवलोकन कर उनकी गुणवत्ता के आधार पर अंक प्रदान किए।
प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष शिक्षा समिति सभापति कुआकोंडा दीपिका सुमित भदोरिया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद सिंह भदौरिया, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज सिंह राठौर, खंड स्रोत समन्वयक श्री रत्तू राणा, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



