Home छत्तीसगढ़ कामठी में पुलिस की लाठीचार्ज से बढ़ा तनाव, विधायक बोहरा ने की...

कामठी में पुलिस की लाठीचार्ज से बढ़ा तनाव, विधायक बोहरा ने की सख्त कार्रवाई की मांग, कहा- बल प्रयोग गलत और पक्षपातपूर्ण

0

वर्धा: छतीसगढ़ के कवर्धा जिला के कामठी विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा ने पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़ा कर दिया है। विधायक ने कहा कि पुलिस को बल का प्रयोग नहीं करना था।

कुछ चिन्हित पुलिस वालों के नाम बताए गए हैं क्योंकि जिस तरीके से पुलिस ने पक्षपात किया, वह उचित नहीं है। पुलिस ने कुछ लोगों को टारगेट किया। ग्रामीणों की मांग पर आज कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही वहां एक नई समिति बनाने और पुलिस चौकी खोलने को लेकर चर्चा हुई है। विधायक ने बताया कि पुलिस के लाठीचार्ज से 30 से 32 ग्रामीणों को चोटें आई हैं।

वहीं कामठी गांव के सर्व समाज के लोग भी विधायक के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और बैठक कर धार्मिक उन्माद फैलाने वालों के साथ-साथ ग्रामीणों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here