Home छत्तीसगढ़ अमृत सरोवर तालाब में किया गया साफ़ सफाई कार्यक्रम का आयोजन

अमृत सरोवर तालाब में किया गया साफ़ सफाई कार्यक्रम का आयोजन

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : केबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के मंशानुरूप लुण्ड्रा विधायक मा0प्रबोध मिंज के अध्यक्षता में सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय अग्रवाल के मार्गदर्शन में स्वचछ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाई जा रही स्वच्छता उत्सव अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के क्रियान्वयन में 24 सितंबर दिन बुधवार को जनपद पंचायत लखनपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमगवा के अमृत सरोवर तालाब में साफ सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जंप अध्यक्ष श्रीमती शशी कला सिंह उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े, मंडल महामंत्री विक्रम सिंह,विधायक प्रतिनिधि राकेश साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ स्वैचछा सिंह, कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक मिंज, एन आर एल एम (बिहान) बीपीएम मनोज किस्पोट्टा,एसी अजय तिर्की, सरपंच सूर्य बहादूर सिंह,उप सरपंच रूपा, रोजगार सहायक बलदेव सिंह, पंच देवसाय, देवनारायण, रामकुमारी, वंदना टोप्पो,अघनूराम, कन्हैया लाल यादव, स्वच्छता ग्राही समुह के दीदीया, पंचायत वासी काफी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शामिल ग्रामीणों ने तालाब में साफ सफाई का कार्य किया।
इस मौके पर अमृत सरोवर तालाब से समुह सदस्यों को मछली पालन के गतिविधियों से जोड़ा गया। कार्यक्रम के आखिर में जंप मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ स्वैचछा सिंह ने उपस्थित पंचायत वासियों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाते हुए गांव को साफसुथरा रखने प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here