Home लाइफ झड़ते बालों को कहें अलविदा, इस तरह से घर पर बनाएं अश्वगंधा...

झड़ते बालों को कहें अलविदा, इस तरह से घर पर बनाएं अश्वगंधा तेल और पाएं घने और मजबूत बाल

0

 आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी, तनाव और प्रदूषण ने हमारे बालों की सेहत को प्रभावित किया है। झड़ते बाल और कमजोर जड़ें अब आम समस्या बन गई हैं। बाजार में मौजूद शैंपू और हेयर प्रोडक्ट्स अक्सर केमिकल्स से भरे होते हैं, जो बालों और स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

ऐसे में आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां एक सुरक्षित और प्रभावी विकल्प साबित हो रही हैं। खासकर *अश्वगंधा*, जो बालों की मजबूती, घनापन और प्राकृतिक चमक देने में मदद करती है।

बालों की सेहत के लिए वरदान है अश्वगंधा

आयुर्वेद में अश्वगंधा को काफी खास जड़ी-बूटी माना जाता है। इसके पत्ते और जड़ें बालों को पोषण पहुंचाती हैं। रोजाना इसे प्रयोग करने से बालों का झड़ना कम होता है। इसके साथ ही नए बाल भी उगने लगते हैं। बालों को नेचुरल शाइन मिलती है। साथ ही रूखेपन को भी कम करता है। अश्वगंधा के तेल को बनाने के लिए आपको जो समान चाहिए वो है अश्वगंधा की सूखी जड़ें, नारियल या तिल का तेल, लोहे की कड़ाही। इन चीजों का इस्तेमाल करके आप आसानी से तेल बना सकते हैं।

घर पर कैसे बनाएं अश्वगंधा तेल?

अश्वगंधा तेल को बनाने के लिए अश्वगंधा की सूखी जड़ को नारियल या तिल के तेल में मिलाएं। इस मिक्स को लोहे की कड़ाही में 15-20 मिनट धीमी आंच पर गर्म करें, ताकि जड़ के सारे गुण तेल में मिल जाएं। तेल को थोड़ा ठंडा होने दें। ठंड़ें तेल को सिर पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इसे लगभग 30 मिनट तक इसे बालों में लगा रहने दें। हफ्ते में 2-3 बार ऐसा करने से बाल धीरे-धीरे मजबूत, घने और चमकदार होने लगेंगे।

अश्वगंधा पाउडर का कैसे करें उपयोग

तेल बनाने के लिए अगर आपके पास समय नहीं है, तो अश्वगंधा के पाउडर का भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पाउडर को दही या फिर पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे बालों और स्कैल्प पर 20-30 मिनट तक लगाएं। फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इससे बालों को गहराई से पोषण मिलता है और रूसी व रूखेपन से छुटकारा मिलता है।

अश्वगंधा को रेगुलर यूज करने के फायदे

अश्वगंधा को रेगुलर यूज करने से बालों का झड़ना कम हो जाता है। बाल घने और मजबूत होते हैं। साथ ही नेचुरल शाइन आती है। स्ट्रेस कम होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here