
नई दिल्ली: हिंदू धर्म में हर दिन किसी-न-किसी देवी-देवता को समर्पित माना गया है। वहीं गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। विष्णु जी को तुलसी अति प्रिय है। ऐसे में यदि आप गुरुवार के दिन तुलसी की मंजरी से जुड़े ये उपाय करते हैं, तो इससे आपको प्रभु श्रीहरि की कृपा की प्राप्ति हो सकती है।
मिलेगा आर्थिक समस्या से छुटकारा
यदि आप पैसों की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में गुरुवार के दिन मंजरी से जुड़ा ये उपाय आपके काम आ सकता है। इसके लिए गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा में शामिल अर्पित की गई मंजरी को एक लाल या पीले रंग के कौरे कपड़े में बांधकर अपने धन के स्थान या तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपको धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
इस उपाय को करने से जातक के घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। आप इस उपाय को गुरुवार के साथ-साथ शुक्रवार के दिन भी कर सकते हैं।



