छुरिया– विगत दिनों छुरिया विकासखण्ड के एक शिक्षक ने अपने बीईओ के खिलाफ अमर्यादित बयान जारी करते हुये अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुये विभाग की मर्यादा को ताक पर रखते हुये विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी छुरिया के खिलाफ बयान बाजी सोशल मीडिया में की है उसे पूरी तरह से नकारते हुये विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी छुरिया ने कहा कि इस तरह से बयानबाजी करना अच्छी बात नहीं है। इससे विभाग की छवि खराब होती है। इस बयान बाजी के पीछे कारण कुछ और ही है।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि दिनांक 22/09/2025 को ग्राम बूचाटोला के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला की कक्षा चौथी में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की कापियों की जांच एवं विद्यार्थियों से प्रश्नोत्तर किया गया जिसमें अनियमितता पाई गई जिसके संबंध में प्रधानपाठक जाकेश साहू को 19 बिन्दुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया है कि 3 कार्यालयीन दिवस के अंदर अपना स्पष्टीकरण शाला समय पर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करने कहा गया था क्योंकि उनके द्वारा किया गया यह कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 के विपरीत है। इस कारण बताओ नोटिस के जारी होने के बाद दिनांक 23/09/2025 को जाकेश साहू द्वारा मेडिकल प्रमाण पत्र लगाया गया जिसमें 24 से 28 तक मेडिकल छुट्टी ले ली गई है। इस कारण बताओ नोटिस और किसी भी विभागीय कार्यवाही से बचने के लिये इस प्रकार का कृत्य किया जा रहा जो कि विभाग की गरिमा के खिलाफ है और अपनी बौखलाहट को मिटाने के लिये अपने शिक्षक पद एवं प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ की मर्यादा को ताक पर रखते हुये इस प्रकार का कृत्य किया जा रहा है यह सब ठीक नहीं है।
विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी छुरिया ने यह भी कहा कि प्रधान पाठक जाकेश साहू द्वारा मुझपर जो आरोप लगाया है वह शिक्षक पुर्व में बर्खास्त होते होते बचें हैं इनके व्दारा लिखित माफी नामा मौजूद है। यह शिक्षक हमेशा विवादित में रहने वाले शिक्षक हैं वह विभाग में अपना दबदबा बनाने कोई कसर नहीं छोड़ते जिसके चलते ऐसा गंभीर आरोप मुझपर लगाया है जो मांफी के लायक नहीं। मुझ पर जो आरोप लगाये जा रहे हैं वह पूरी तरह से बनावटी, झूठे और निराधार आरोप है मेरे व्यक्तिगत चरित्र को लेकर जो बयान बाजी कर रहा है जबकि आप मेरे स्टाप से पूछताछ करके मेरे बारे में जान सकते हैं कि मेरे विभाग की महिला कर्मचारियों की राय मेरे बारे में क्या है। मेरे चरित्र में एैसी ओछी हकरतेें करना शामिल ही नहीं है। अभी मेडिकल प्रमाण पत्र की आड़ में 28 सितंबर तक है तो घर पर रहना चाहिये क्योंकि तबियत खराब है इधर उधर नहीं घूमना चाहिये। अब जब जाकेश साहू कार्य पर उपस्थित होता है तब उसके द्वारा क्या बयान दिया जाता हैैै उसके आधार पर उसके ऊपर विभागीय कार्यवाही की जावेगी।



