रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य को सुदृढ़ करने के मकसद से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महती सरस्वती सायकल योजना के तहत 25 सितम्बर दिन गुरुवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर में सायकल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा नवमी के 52 छात्राओं को केबिनेट मंत्री माननीय राजेश अग्रवाल के करकमलों से निशुल्क सायकल का वितरण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र में दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुई। छात्र-छात्राओं ने अतिथियों के माथे पर तिलक व बैच लगाकर अभिनंदन किये। तथा गीत प्रस्तुत कर स्वागत किया । सायकल वितरण
कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल रहे ।
उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि बेटियों की शिक्षा ही समाज को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करती है। सरकार द्वारा संचालित सरस्वती साइकिल योजना का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय तक आने-जाने में सुविधा देना और उनकी पढ़ाई में निरंतरता सुनिश्चित करना है।
उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर, अनुशासित और समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत बनने का पैगाम दिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र जासवाल ने भी अपने विचार रखते हुए छात्राओं को शिक्षा में उत्कृष्टता हासिल करने हेतु प्रेरित किया।
विद्यालय के प्राचार्य शशीधर पांडेय ने स्वागत उद्बोधन में विद्यालय की उपलब्धियों और चुनौतियों का जिक्र करते हुए शाला में कुछ आवश्यकताओं की जानकारी दी। ज़रूरत को संज्ञान में लेते हुए केबिनेट मंत्री अग्रवाल ने यथाशीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने अपने निजी संसाधनों से भी छात्राओं को निःशुल्क कॉपियां वितरित किये।
कार्यक्रम में मंत्री प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल, मंडल महामंत्री सचिन बंसल, मंडल उपाध्यक्ष यतेन्द्र पाण्डेय लक्ष्मण साहू, शाला विकास समिति के सदस्य आलोक गुप्ता सहित विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।



